अपराध की बाढ़ में डूब चुका है बिहार, लेकिन नीतीश सरकार को कोई परवाह नहींः तेजस्वी
10/15/2021 1:21:58 PM
पटनाः बिहार में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर रहती है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर सरकार क घेराव किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "अपराध-अपराधी, बलात्कार-बलात्कारी, भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचारी, शराब-शराब माफिया को संरक्षित करने वाली नीतीश कुमार की कार्यशैली से पूरा बिहार अवगत है। बिहार सत्ता संपोषित अपराध की बाढ़ में डूब चुका है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं। प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों की हत्याए हो रही है।"
अपराध-अपराधी, बलात्कार-बलात्कारी, भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचारी, शराब-शराब माफ़िया को संरक्षित करने वाली श्री नीतीश कुमार की कार्य शैली से पूरा बिहार अवगत है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 15, 2021
बिहार सत्ता संपोषित अपराध की बाढ़ में डूब चुका है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं। प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों की हत्याएँ हो रही है। pic.twitter.com/556c1cwh95
इससे पहले तेजस्वी ने दरभंगा में पुजारी को हत्या को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध की गंगा बह रही है। प्रतिदिन प्रदेश में सैंकड़ों हत्याएं होती है लेकिन कोई जंगलराज नहीं बोलेगा क्योंकि JDU-BJP के दुशासनी राज में Headline Management जो है।"
आज नवमी के दिन दरभंगा के कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की बदमाशों ने हत्या कर दी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 14, 2021
बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध की गंगा बह रही है। प्रतिदिन प्रदेश में सैंकड़ों हत्याएँ होती है लेकिन कोई जंगलराज नहीं बोलेगा क्योंकि JDU-BJP के दुशासनी राज में Headline Management जो है।