UPSC सिविल सेवा परीक्षा परिणामः Tejashwi ने चयनित सभी प्रतिभागियों को दी हार्दिक बधाई

5/31/2022 11:37:53 AM

 

पटनाः राजद नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयनित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के सफल अभ्यर्थियों को विशेष रूप से ढेरों शुभकामनाएं। हम सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते है। उन्होंने कहा कि जो सफल नहीं हुए, बिल्कुल भी मायूस न हों। पुनः प्रयास से सफलता प्राप्त कर देश सेवा करें।

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी गई है। इस बार एक बार फिर से बिहारी छात्रों ने परचम लहराया है। टॉप 20 में बिहार के 3 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है, जबकि 50 से अधिक छात्रों ने पूरे राज्य में बाजी मारी है।
 

Content Writer

Nitika