तेजस्वी ने PM मोदी व नीतीश को बताया तानाशाह, कहा- विरोधियों को खत्म करने की कर रहे कोशिश
Tuesday, Jun 29, 2021-09:49 AM (IST)
पटनाः बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तानाशाह करार देते हुए कहा कि दोनों ही अनैतिक तरीके अपनाकर अपने प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपनी पार्टी नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तानाशाह हैं। दोनों ही अनैतिक तरीके अपनाकर राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश में दो तानाशाह होंगे तो किसी भी विपक्षी दल के लिए अपना अस्तित्व बचाना एक बड़ी चुनौती होगी।

प्रतिपक्ष के नेता ने कहा, 'हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लंबे समय से विपक्ष में है और इसका महत्व कम नहीं हुआ है। यदि कोई अन्य दल इतने लंबे समय तक विपक्ष में होता तो कब का टूट गया होता।' उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष में फूट डालने और पाटिर्यों को खत्म करने के लिए चौबीसों घंटे लगे रहते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राजद ने सबसे अधिक सीटें जीतीं। उस चुनाव में बिहार की जनता ने राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन जनादेश का अपहरण कर लिया गया और नीतीश कुमार ने पिछले दरवाजे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बना ली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में राजग के सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था, उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर रही।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
PM Kisan 22nd Installment : किसानों के लिए गुड न्यूज! इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

