RCP सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद तेज प्रताप का नीतीश पर तंज- JDU एक विशेष जाति की पार्टी

7/8/2021 12:55:43 PM

पटनाः केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बिहार में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। एनडीए के सहयोगी दलों से दो सांसदों के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद विपक्षी दल लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी बीच राजद नेता तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर करारा तंज कसा है।

तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा, "आरसीपी सिंह का मोदी कैबिनेट में जाना ये तय करता है कि जदयू एक विशेष जाति (कुर्मी) की पार्टी है..!" इससे पहले उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी पर तंज कसा था। तेजप्रताप ने लिखा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। सुशील मोदी जी के लिए ढेर सारी सांत्वनाएं। छोटका मोदीजी, नया कुर्ता-पायजामा जो सिलवाएं हैं उसको संभालकर रखिए जल्द तेजस्वी का शपथग्रहण होने वाला है वहां दर्शकदीर्घा में एक कुर्सी आपके लिए रिजर्व रखा जाएगा।"

बता दें कि बिहार से जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह और लोजपा के पशुपति कुमार पारस पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। आरसीपी सिंह को इस्‍पात मंत्री एवं पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्‍करण और उद्योग मंत्री बनाया गया है। वहीं पहले से केंद्र सरकार में शामिल आरके सिंह, गिरिराज सिंह और अश्विनी कुमार चौबे को महत्‍वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static