उपचुनावः RJD की चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में से तेजप्रताप OUT, अब कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार

10/7/2021 5:05:09 PM

 

पटनाः बिहार विधानसभा उपचुनाव में राजद ने प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में से राजद नेता तेजप्रताप को आउट कर दिया गया है। वहीं अब नाराज तेजप्रताप यादव कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार, तेजप्रताप ने कांग्रेस नेता अशोक राम से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच कुशेश्वरस्थान में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर बात हुई है। अशोक राम ने तेजप्रताप से समर्थन मांगा है। तेज प्रताप ने भी उन्हें इस संदर्भ में सकारात्मक आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस नेता अशोक राम ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए तेजप्रताप का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप प्रचार करेंगे तो खुशी होगी। दरअसल, कुशेश्वरस्थान सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक राम के बेटे अतिरेक कुमार मैदान में हैं।

बता दें कि राजद ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में लालू यादव, तेजस्वी यादव, श्याम रजक, अब्दुलबारी सिद्दीकी, तनवीर हसन, वृषिण पटेल, मनोज कुमार झा, भरत मंडल का नाम शामिल है। इस सूची में से तेजप्रताप यादव को बाहर कर दिया गया है।

Content Writer

Nitika