Happy Birthday Lalu Yadav....लालू यादव को बेटे तेजप्रताप सहित इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

6/11/2021 1:53:08 PM

 

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू यादव का आज 74 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर बेटे तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि Happy Birthday Papa. Aapko meri Umar bhi lag jaye. Love you papa.. वहीं लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लालू यादव को ट्वीट कर शुभकामानाएं दी हैं।


चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही मेरी प्रार्थना है। @laluprasadrjd अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

 


नीतीश कुमार ने ऐसे दी बधाई
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राजद अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बधाई है हमारी, हम तो सबको बधाई देते हैं. 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static