शिक्षक ने दोस्त की शादीशुदा बहन के साथ 5 सालों तक किया दुष्कर्म, मन भरने पर बोला- 25 लाख लाओ...

10/19/2022 12:47:05 PM

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले में एक शिक्षक ने अपने दोस्त की शादीशुदा बहन को प्यार में फंसाकर 5 साल तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब उसका मन भर गया तो उसने महिला से 25 लाख रूपयों की मांग की। वहीं पुलिस ने यौन शोषण करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

5 सालों तक बनाता रहा हवस का शिकार
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ की है। आरोपी शिक्षक की पहचान ऐलौथ गांव निवासी कृष्ण मोहन राय का बेटा विवेक कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक शिक्षक ने अपने दोस्त की बहन को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ 5 सालों तक संबंध बनाता रहा। इसके बाद जब उसका मन भर गया तो वह पीड़िता से 25 लाख की मांग करने लगा। महिला ने इस मामले में एसपी को आवेदन दिया है। एसपी ने पीड़िता के बयान पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

2012 में हुई थी महिला की शादी
पीडिता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी 2012 में हुई थी। उसका पति दरभंगा जिले के का रहने वाला हैं। दोनों की शादी के बाद से ही बनती नहीं थी। इसलिए वह ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात अपने भाई के दोस्त के साथ हो गई।

आरोपी ने महिला का 3 बार करवाया गर्भपात
महिला ने बताया कि हम दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। विवाह के बाद वह काशीपुर में एक स्कूल के पास एक कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे और युवक 5 सालों तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं 3 बार उसने महिला का गर्भपात भी करवाया दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसका मन भर गया तो उसने 25 लाख की डिमांड की।

Content Editor

Swati Sharma