मेहमान संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई शिक्षिका बहू, फोन में मिली अश्लील चैट्स; सास ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा

Wednesday, Apr 08, 2026-10:06 AM (IST)

पटना : बिहार के पटना से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सास का दावा है कि उनकी बहू के कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध हैं और उसे घर के ही एक मेहमान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा गया था। इस खुलासे के बाद पति मानसिक रुप से परेशान है। 

मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में बहू को पकड़ा

पीड़ित सास ने बताया कि साल 2016 में बड़े ही अरमानों के साथ उसके बेटे ने पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दो साल खुशहाली में बीते, लेकिन 2018 में पहली बार तब दरार आई जब बहू को एक मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। उस वक्त लोक-लाज और पत्नी के माफीनामे पर भरोसा कर पति ने उसे एक और मौका दिया और समाज के तानों से बचने के लिए परिवार से अलग रहने चला गया। हालांकि, 2024 में जब यह जोड़ा वापस अपने मुख्य घर लौटा, तो स्थिति सुधरने के बजाय और विकराल हो गई।

छत और बाथरूम में छिपकर करती थी बात, फोन ने खोले राज

सास ने आयोग को बताया कि घर वापसी के बाद बहू ने एक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर पढ़ाना शुरू किया। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जल्द ही उसका व्यवहार संदेहास्पद हो गया। वह अक्सर घंटों तक छत या बाथरूम में जाकर फोन पर बात करती थी। जब पति ने शक होने पर मोबाइल चेक किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मोबाइल में दो अलग-अलग पुरुषों के साथ अश्लील बातचीत और निजी चैट मौजूद थी। सास ने इन सभी चैट के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर महिला आयोग को सौंप दिए हैं।

दहेज केस में पूरे खानदान को जेल भेजने की दी धमकी
 
आरोप है कि जब पति ने इस बारे पत्नी से सवाल किया, तो उसने डरने की बजाए धमकी देते हुए कहा कि वह पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न के झूठे केस में जेल भिजवा देगी। इस मानसिक प्रताड़ना और धोखे के कारण पति डिप्रेशन में चला गया है और फिलहाल उसका मानसिक उपचार चल रहा है। पीड़ित सास ने अब इस मामले में महिला आयोग से गुहार लगाई।

8 मई को महिला आयोग में होगी सुनवाई

इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य शीला टुड्डू ने संज्ञान लिया है। आयोग ने सास द्वारा पेश किए गए डिजिटल साक्ष्यों को रिकॉर्ड पर ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहू को समन जारी किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static