तारकिशोर प्रसाद ने मीरा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

3/31/2021 6:13:27 PM

 

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के आवास पहुंचकर उनकी मां स्व. मीरा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्व. मीरा सिन्हा सामाजिक कार्यों के प्रति नित्य चिंतनशील रहने वाली सहज स्वभाव की महिला थीं। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उनका निधन हो गया। उनके निधन से वह अत्यंत मर्महत हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Content Writer

Nitika