तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर बीमार महिला से किया रेप, शमशान घाट में बुलाकर दिया घटना को अंजाम

8/17/2021 2:48:28 PM

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी जिले से एक तांत्रिक की घिनौनी करतूत सामने आई है, जहां तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर बीमार महिला के साथ दुष्कर्म किया। दरअसल, तांत्रिक ने महिला को शमशाट घाट में बुलाकर चाकू के बल पर इस घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहती है। वहीं गांव के ही एक तांत्रिक इंदल सहनी ने उसे झाड़-फूंक से ठीक कर देने का भरोसा दिलाया और महिला भी उसके झांसे में आ गई। इलाज करने के लिए तांत्रिक ने महिला के परिजनों से 10 हजार ले लिए। इसके बाद उसने महिला को श्मशान घाट बुलाया।

इस दौरान तांत्रिक ने पीड़ित महिला के सास-ससुर को अलग जगह बैठा दिया। महिला को शमशान घाट के अंदर ले जाकर तांत्रिक ने झांड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू के बल पर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं महिला के शोर मचाने पर उसके सास-ससुर सहित अन्य लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो तांत्रिक महिला को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने सोमवार को थाने में आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Content Writer

Ramanjot