सुशील मोदी का कांग्रेस से सवाल- राजीव गांधी के 5700 करोड़ के बिहार पैकेज का क्या हुआ?

10/21/2020 12:16:07 PM

 

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री के घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपए के पैकेज पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस से पूछा है कि वर्ष 1989 में लोकसभा चुनाव के दौरान राजीव गांधी बिहार के लिए घोषित 5700 करोड़ रुपए के पैकेज का क्या हुआ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो अपने वादे और वचन के पक्के हैं क्योकि उनके द्वारा घोषित सवा लाख करोड़ रुपए के पैकेज की राशि से बिहार में सड़क, पुल, पर्यटन, रेलवे, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा सहित सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि 1989 में लोकसभा चुनाव के दौरान राजीव गांधी बिहार के लिए घोषित 5700 करोड़ रुपए के पैकेज का क्या हुआ।

वहीं सुशील मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या प्रधानमंत्री पैकेज की राशि से ही भागलपुर बाईपास, छपरा-गोपालगंज, बिहारशरीफ-बरबीघा-मोकामा पथ सहित सड़क प्रक्षेत्र की 12 योजनाएं पूर्ण नहीं हो चुकी है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि 1742 करोड़ रुपए की लागत से किया गया महात्मा गांधी सेतु का पुनरुद्धार और सोन नदी पर कोइलवर के पास बन कर तैयार 3 लेन का नया पुल क्या प्रधानमंत्री पैकेज का हिस्सा नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static