मोदी ने वैष्णो देवी हादसे को बताया दुखद, कहा- प्रमुख धर्मस्थलों पर हो क्राउड मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था

1/2/2022 11:56:52 AM

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के कारण हुए हादसे को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए सभी प्रमुख धर्मस्थलों पर भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए।

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का सामान्य मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए प्रमुख धर्मस्थलों पर क्राउड मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और केंद्र की सरकारों ने मृतकों के आश्रितों और घायलों को तुरंत अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Content Writer

Ramanjot