बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी के भाई का कोरोना से निधन

5/2/2021 4:14:25 PM

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का आज कोरोना से निधन हो गया। सुशील मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। वहीं सुशील मोदी के भाई के निधन पर हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने दुख व्यक्त किया है।

सुशील मोदी ने बताया कि मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65) की मृत्यु कोरोना में अपराह्न 2.45 बजे पटना में हो गई है। डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए लेकिन हम उसे बचा नहीं सके।

वहीं अशोक कुमार मोदी पर मांझी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुुशील मोदी जी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Content Writer

Nitika