सुशील मोदी का हमला- फर्जी फोटो ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वाले दिग्गी राजा को निलंबित करे कांग्रेस

4/14/2022 10:27:54 AM

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। साथ ही कहा कि उसे फर्जी फोटो ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वाले दिग्विजय सिंह (दिग्गी राजा) को पार्टी से अविलंब निलंबित करना चाहिए।

मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए दूसरे राज्य की फोटो के साथ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की लेकिन उनकी पार्टी इस पर चुप है। कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री के इस गैर जिम्मेदाराना ट्वीट के कारण उन्हें पार्टी से निलम्बित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या साम्प्रदायिक सछ्वाव बनाये रखना विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है।

Koo App
मध्य प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए दूसरे राज्य की फोटो के साथ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन उनकी पार्टी इस पर चुप है। कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री के इस गैरजिम्मेदाराना ट्वीट के कारण उन्हें पार्टी से निलम्बित किया जाना चाहिए। क्या साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखना विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है?
- Sushil Kumar Modi (@sushilmodi) 13 Apr 2022

भाजपा सांसद ने कहा कि मुंबई पर आतंकवादी हमले में पाकिस्तान को क्लीनचिट देने के लिए एक किताब लिखी गई, जिसमें यह झूठ बुना गया कि 26/11 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की साजिश थी। इस किताब के विमोचन में दिग्विजय सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यख राहुल गांधी बताएं कि क्या दिग्विजय सिंह के बयान ही देश के हिंदुओं के बारे में कांग्रेस के आधिकारिक विचार हैं। मोदी ने कहा कि ‘भगवा अतंकवाद' का फर्जी नरेशन गढ़ने वाले दिग्विजय सिंह हमेशा हिंदुओं के विरुद्ध बोलते रहे। वे वोट बैंक की राजनीति के तहत आतंकवादियों की तरफदारी करने में सारी हदें पार कर चुके हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने जब कश्मीरी हिंदुओं के साथ अमानवीय अत्याचार की घटना पर म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया तब दिग्विजय सिंह ने इसका विरोध किया। उन्होंने ही वैश्विक आतंकवादी लादेन को ‘ओसामा जी' कहा था और बटाला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों को बेगुनाह बताया था।
 

Content Writer

Nitika