मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर सुशील मोदी एवं तारकिशोर ने व्यक्त की शोक संवेदना

4/30/2021 5:37:12 PM

पटनाः बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन से राज्य में कोरोना की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी एवं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्य सचिव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव के निधन से पूरा बिहार मर्माहत है।कुछ ही दिन पहले मुख्य सचिव पद का कार्य भार सम्भाला था। ॐ शान्ति।"

वहीं तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन से अत्यंत मर्माहत हूं। वे अनुभवी एवं कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।

Content Writer

Ramanjot