जब सुशांत सिंह 17 साल बाद पहली बार गए थे अपने ननिहाल, देखिए तस्वीरें

6/14/2020 4:23:35 PM

पटनाः फिल्म जगत ने आज एक शानदार अभिनेता और बिहार ने अपने बेटे सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया है। वह 17 साल बाद पिछले साल ही अपने ननिहाल खगड़िया एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने उस समय वहां की काफी तस्वीरों को खुद शेयर किया था।

सुशांत सिंह तस्वीरों को बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। अपने ननिहाल आने पर वह अपने रिश्तेदारों के साथ बेहद दोस्ताना तरीके से मिलते थे।

इस दुखद खबर के मिलते ही उनके गांव के लोग सदमे में आ गए हैं। लोगों को आज भी याद है जब वह अपने गांव की सड़कों पर घूमते थे।

बता दें कि छातापुर के विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू सुशांत के चचेरे भाई हैं। उनकी भाभी नूतन सिंह भी बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं।

इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजधानी पटना के संत कैरेंस स्कूल के छात्र भी रह चुके हैं।

Nitika