VIDEO: Kaimur में हाइवे पर दुकान की आड़ में गांजा सप्लाई, Durgavati Police की बड़ी कामयाबी
Friday, Feb 20, 2026-03:43 PM (IST)
Kaimur News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसकी पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी के रूप में हुई है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंचे दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे 19 पर एक दुकानदार अपने दुकान के आड़ में भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने का कार्य करता था....

