गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर भरभरा कर गिरा, 1710.77 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

4/30/2022 10:21:49 AM

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर भरभरा कर ढह गया। खगड़िया और भागलपुर जिले को जोड़ने वाले पुल का ये स्ट्रक्चर रात 1 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।



दरअसल, ये पुल अगुवानी और सुलतानगंज घाट (भागलपुर जिला) के बीच 1710.77 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है। वहीं सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4,5,6 के बीच ढलाई का काम चल रहा था, जिसके चलते ये स्ट्रक्चर बनाया गया था। बता दें कि इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी कर रही है। उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है।


Content Writer

Ramanjot