घर से चल रहा था गांजा खरीद-बिक्री का काला कारोबार, 5 तस्कर गिरफ्तार

Sunday, Aug 23, 2026-12:07 PM (IST)

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के ललितग्राम थाना क्षेत्र से पुलिस ने 132.800 किलोग्राम गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि ललक्ष्मीनियां गांव के वार्ड संख्या 13 में एक व्यक्ति अपने घर से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। 

सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी कर गृहस्वामी समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। घर की तलाशी के दौरान 132.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा आठ मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापटांडा गांव निवासी उत्तम कुमार तथा ललितग्राम थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी मोहम्मद सोहेब, मोहम्मद अमरूल, मोहम्मद कमरूल और मोहम्मद हैदर अली के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static