6 महीने पहले JDU में शामिल हुए पूर्व IPS को नीतीश ने बना दिया मंत्री, देखते रह गए गुप्तेश्वर पांडेय

2/9/2021 6:39:22 PM

 

पटनाः बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। साथ ही भाजपा कोटे से 9 और जदयू कोटे से 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। वहीं नीतीश कुमार के इस कैबिनेट विस्तार में जिस एक मंत्री नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, वो गोपालगंज जिले के भोरे सीट से जदयू के विधायक सुनील कुमार हैं।

दरअसल, सुनील कुमार ने 6 महीने पहले ही पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। जदयू में शामिल होने के 3 महीने बाद ही उन्हें गोपालगंज के सुरक्षित सीट भोरे से टिकट मिल गया है। विधायक बनने के बाद जदयू ने सुनील कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अब नीतीश कुमार ने मंत्री बना दिया है।

वहीं उनके बैच के ही अधिकारी रहे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय देखते ही रह गए हैं। सुनील कुमार और गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के ही आईपीएस अधिकारी हैं। बता दें कि सुनील कुमार बिहार पुलिस के एडीजी रहे हैं। रिटायर होने के 29 बाद बाद यानी 29 अगस्त 2020 को उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी।
 

Content Writer

Nitika