खाद को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान पर कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किया पलटवार

9/17/2022 4:51:39 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): कृषि विभाग में कर्मचारी चोर हैं और मैं चोरों का सरदार हूं वाला बयान देकर बिहार के नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह सुर्खियों में आए हुए हैं। इस बीच केंद्रीय राज रसायन और उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा ने सुधाकर सिंह पर खाद की कालाबाजारी का करने का आरोप लगाया है, जिसपर सुधाकर सिंह ने पलटवार किया है।

भगवंत खुबा से पूछा ये सवाल 
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि फर्टिलाइजर मनिस्टर के बयानों का हम समर्थन करते हैं। 3 दिन पहले हमने भी कहा था कि कृषि विभाग में गड़बड़ी हो रही है। हमारे बयान को केंद्रीय फर्टिलाइजर मंत्री ने सही साबित कर दिया। लेकिन मंत्री यह भूल गए कि बिहार में पिछले कई वर्षों से कृषि मंत्री का पद बीजेपी के पाले में ही था तो मंत्री बताएं कि क्या बीजेपी सरकार में बैठकर खाद एवं अन्य चीजों का कालाबाजारी करवा रही थी। हम से पहले बिहार में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह कार्य कर रहे थे बिहार सरकार को जितना खाद चाहिए, केंद्र सरकार उस कोटे के अनुसार खाद नहीं भेज पाई जिसकी वजह से किसानों को समस्या हो रही है। 

"किसानों ने 600 रुपए से ज्यादा में खरीदा यूरिया"
वहीं केंद्रीय राज्य रसायन उर्वरक मंत्री भगवंत खूबा द्वारा यह भी कहा गया कि भारत सरकार 262 रुपए में यूरिया देती है। लेकिन किसानों ने 600 रुपए से ज्यादा में खरीदा है। इस पर कृषि मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन दुकानों पर किसानों को खाद अधिक रेट में मिल रहे थे, उन दुकानों पर भारत सरकार कितनी कार्रवाई की है। कृषि मंत्री ने कहा रसायन और उर्वरक मंत्री ने जो आरोप लगाया है, लेकिन दिल्ली जाकर उन एजेंसियों को सब्सिडी वाले फाइल पर सिग्नेचर यही करेंगे।

Content Writer

Ramanjot