CM नीतीश पर जमकर बरसे सुधाकर सिंह, बोले- PM बनना स्वर्ग का रास्ता...मंत्री का कद चपरासी जैसा

Monday, Oct 17, 2022-12:52 PM (IST)

कैमूरः कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सुधाकर सिंह लगातार बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार में मंत्री का कद चपरासी जैसा है, यहां मंत्री सिर्फ रबर स्टाम्प बन कर रह गए हैं।

"सरकार में मंत्री सिर्फ चपरासी बन कर रह गए हैं"
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को चैनपुर के हाटा बाजार में किसान सम्मेलन कर सरकार की जमकर आलोचना किया। उन्होंने कहा कि जब हम कृषि मंत्री थे, उस समय भी कृषि विभाग का कमान मुख्यमंत्री के पास था, जो किसी को सुनते नहीं। आज सरकार में मंत्री सिर्फ चपरासी बन कर रह गए है, जैसे कार्यालय में चपरासी सिर्फ मुहर मारने के लिए रहता है वही हालात हो गया। उन्होंने कहा कि विधायक बनने से पहले भी मैं किसानों के लिए लड़ता रहा, विधायक और मंत्री बनने के बाद भी किसानों के लिए लड़ता रहा, जिसका नतीजा हुआ कि हमे मंत्री पद छोड़ना पड़ा।

PunjabKesari

"CM नीतीश के लिए PM बनना स्वर्ग का रास्ता"
सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि 17 साल से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन किसानों की बात अनसुनी कर दी जाती है। यहां किसानों की बात सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार भूल रही है कि भारत किसानों का देश है, जहां 70 फीसदी किसान रहते है। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार को बड़ी खमियाजा भुगतना पड़ सकता है। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की बेचैनी है नहीं तो लोगों की आत्मा स्वर्ग नहीं जा पाएगी। कुछ लोगों को लगता है कि स्वर्ग का रास्ता प्रधानमंत्री के पद से होकर जाता है।

बता दें कि बिहार सरकार में कृषि मंत्री बनने के बाद सुधाकर सिंह लगातार विभाग की पोल खोल रहे हैं, इसी के कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static