Bihar Agriculture Road Map: सुधाकर सिंह ने कृषि रोड मैप को बताया 'फेल', कहा- बिहार से किसानों का हो रहा पलायन

Thursday, Oct 19, 2023-02:42 PM (IST)

पटनाः पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh)  ने चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी कृषि रोड मैप को फेल बताया है। इसके साथ ही सुधाकर सिंह ने कहा कि एमएसपी की खरीद में भी आंकड़े की हेरा फेरी है।

तीन कृषि रोड मैप तो पूरी तरह से फेल
पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी से विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि तीन कृषि रोड मैप तो पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि चौथे कृषि रोडमैप को भाषणों के जरिए हमने सुना है। इसकी प्रति हमने विभाग से मांगी है। मिलने के बाद देखेंगे कि चौथे कृषि रोडमैप में पिछले तीन कृषि रोडमैप से क्या अंतर है। इसके आधार पर हम लोग बता पाएंगे कि यह कितना सफल हो पाएगा। मीडिया के इस सवाल पर कि कल राज्यपाल ने मंच से कहा था कि कृषि रोड मैप सिर्फ कागजों में ही ना रह जाए। इस पर सुधाकर ने कहा कि महामहिम राज्यपाल से पहले मैं यह सब बातें कह चुका हूं। मेरी बातों को राज्यपाल ने कल सत्यापित किया है।

'बिहार में एमएसपी पर खरीद नहीं'
सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बयानों को गलत बताया और कहा कि वास्तविक सत्यता क्या है, यह किसानों के बीच जाकर आप उनका बयान ले ले तब पता चल जायेगा क्या हो रहा बिहार में। सुधाकर सिंह ने कहा कि आज अगर बिहार में किसानों की आमदनी की तुलना पंजाब के किसानों से की जाए तो उनके मुकाबले 3.5 से चार गुणा कम है। बिहार में एमएसपी पर खरीद नहीं है। आप मंडी कानून की कोई बात नहीं करते, इसका क्या नुकसान हुआ है यह सबसे जाहिर है। बिहार से किसानों का पलायन हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static