इस्तीफा देने के बाद गरजे सुधाकर, कहा- हम सत्ता में बदलाव के लिए आए हैं

10/4/2022 10:03:16 AM

पटनाः प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अपना बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में बदलाव के लिए आए हैं। मैंने किसानों की समस्या को उठाया तो कुछ लोगों को बुरा लग गया।

मैंने तो भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया है- पूर्व कृषि मंत्री
दरअसल, इस्तीफे के अगले दिन कृषि मंत्री सुधाकर सिंह किसानों के बीच पहुंचे हुए थे। सोमवार को कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड में आयोजित किसानों की सभा में सुधाकर सिंह ने कहा कि मुझसे लोग यह अपेक्षा नहीं करें, कि हम पहले की स्थिति को बनाए रखेंगे। जो पहले कह रहे थे, उसपर आज भी कायम हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार है। यहां पर हर किसान परेशान हैं, मैंने तो भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब इसको लगा कि मैं इस व्यवस्था में फिट नहीं हूं तो मुझे मंत्री पद से अलविदा कहने में देर नहीं लगाई गई।

बिहार सरकार से नाराज चल रहे थे सुधाकर
बता दें कि भ्रष्टाचार पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए प्रदेश के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह ने किसानों के हित को लेकर ने इस्तीफा दिया है। उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी थी। सुधाकर बिहार सरकार से नाराजल चल रहे था। वे लगातार सरकार पर टिप्पणी कर रहे थे। सुधारक सिंह के हाल ही में अपने विभाग में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करने से प्रदेश की नवगठित महागठबंधन सरकार को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static