औरंगाबाद में भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, पुलिस को लंबे अरसे से थी तलाश

10/23/2021 10:08:57 AM

औरंगाबादः बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के एक सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। 

कई नक्सली कांडों में था शामिल 
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुटुंबा और माली थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर नवीन पासवान खबरू उर्फ विनोद पासवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सब जोनल कमांडर कई नक्सली कांडों में शामिल रहा है और पुलिस को लंबे अरसे से इसकी तलाश थी।

मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली माली थाना क्षेत्र के गोल गरीबा ( ओरडीह) गांव का रहने वाला है। यह नक्सलियों का सब जोनल कमांडर रहा है और कई नक्सली वारदातों का अभियुक्त है, जिसकी पुष्टि की जा चुकी है। इसके खिलाफ माली थाना कांड संख्या 59/15 के अलावा मदनपुर थाना कांड संख्या 166/8 और ओबरा थाना कांड संख्या 42/07 के तहत मामला दर्ज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static