औरंगाबादः ग्रामीणों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सब इंस्पेक्टर ने तोड़ा दम

1/31/2022 11:08:23 AM

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शमशेरनगर के निकट गुरुवार की रात ग्रामीणों के हमले में गंभीर रूप से घायल दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पासवान की शुक्रवार को मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नान्हू बिगहा हत्याकांड में 27 जनवरी की रात्रि को मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गए दाउदनगर पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान एक घर की छत से महिला द्वारा उनके सिर पर लोहे का वजनदार सामान गिरा दिया गया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में वीरेंद्र पासवान के अलावा दो और पुलिस पदाधिकारी एवं दो महिला पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए थे।

सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पासवान को दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था इलाज के दौरान रविवार को पासवान की मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static