खाकी फिर हुई दागदार! सब इंस्पेक्टर का Video Viral होने से मचा हड़कंप, एसपी ने किया निलंबित

Friday, May 01, 2026-12:08 PM (IST)

Bettiah News: बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 28 अप्रैल को वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि वीडियो में मझौलिया थाना के गश्ती दल पर पैसा लेने का आरोप लगाया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गश्ती दल में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

सूत्रों ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे दो गृहरक्षकों बलिराम महतो और पन्नालाल चौधरी का अप्रैल 2026 का वेतन रोक दिया गया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static