कोचिंग जा रही छात्रा से हैवानियत, चाकू की नोक पर कब्रिस्तान ले गए दरिंदे और फिर बारी-बारी किया...

Monday, May 11, 2026-01:24 PM (IST)

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित युवती (17) दाउदपुर थाना की रहने वाली है। वह एकमा के एक निजी कोचिंग में रोज पढ़ने जाती थी। 

बाइक पर बैठा कब्रिस्तान ले गए बदमाश
घटना दो दिन पहले की है, जब वह अपने एक दोस्त के साथ पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने उसे रोक कर चाकू के बल पर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक कब्रिस्तान में ले गए। वहां उनका एक अन्य दोस्त भी आ गया और तीनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर तीनों अपराधी वहां से भाग निकले। पीड़िता वहां से निकल कर अपने घर पहुंचीं और मामले की जानकारी परिजनों को दी। 

यह भी पढ़ें- शादीशुदा बहन के साथ सगे भाई ने किया दुष्कर्म, बच्चे की दवाइयां लेने गया था जीजा, तभी....

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के परिजन एकमा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच हेतु सदर अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static