कुशवाहा ने पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चलने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- साजिश करने वालों...

7/19/2021 11:46:37 AM

 

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि हम लोगों के खिलाफ इस तरह की साजिशें होती रहेंगी, हमें इन साजिश करने वालों के खिलाफ लड़ना है।

उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मीडिया में तरह-तरह की बातें चलती रहती हैं, उससे ‘कन्फ्यूज' न हों। हमलोगों के खिलाफ इस तरह की साजिशें होती रहेंगी, हमें इन साजिश करने वालों के खिलाफ लड़ना है। उन्होंने कहा कि मीडिया में बातें चलती हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हमारी बात-मुलाकात नहीं होती जबकि इस दौरान हम लोगों की कम-से-कम 6 बार बात हुई है और हम लोगों ने साथ बैठकर चाय भी पी है।''

जदयू नेता ने कहा कि हमें अपने नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू को फिर से नंबर एक पार्टी बनाना है। उन्होंने कहा कि जितनी उपलब्धि कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हासिल की है उसकी गिनती नहीं हो सकती। जितना उन्होंने किया, उतना हम लोगों तक पहुंचा दें तो हमारी पार्टी दोगुनी बड़ी हो जाएगी। कुमार के प्रति आज भी लोगों में वही आस्था है। लोगों को विश्वास है कि नीतीश कुमार हैं तो कोई हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static