नीतीश सरकार ने 15 साल तक बिहार के लोगों को केवल ठगा: तेजस्वी यादव

10/24/2020 6:25:41 PM

 

भागलपुरः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल तक राज्य की नीतीश सरकार ने लोगों को केवल ठगा है।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार यादव ने शनिवार को यहां सुल्तानगंज में कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर राज्य के लोगों को ठगने का आरोप लगया और कहा कि राज्य में एनडीए की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इससे आमलोगों का जीवन कष्टकारी हो गया है, फिर भी मुख्यमंत्री कुमार और 5 साल का समय मांग रहे हैं लेकिन जनता समझ चुकी है और बदलाव चाहती है।

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आते ही राजग के घटक भाजपा रोजगार देने की बात कर रही हैं वहीं उनके सहयोगी दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौकरी देने मे असमर्थता जता रहे हैं। इससे राजग का दोहरा चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो उनके 10 लाख नौकरी देने की घोषणा का मजाक उड़ाते थे।

Nitika