बिहार से बुद्ध और महावीर ने पूरी दुनिया को दिया ज्ञान का संदेशः तारकिशोर प्रसाद

3/23/2021 10:56:10 AM

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार ज्ञान एवं गौरव की धरती रही है और यहां से बुद्ध और महावीर ने पूरी दुनिया को ज्ञान का संदेश दिया।

तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में 109वें बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि बिहार ज्ञान और गौरव की धरती रही है। यहां से बुद्ध और महावीर ने पूरी दुनिया को ज्ञान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वप्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान का केंद्र रहा। आर्यभट्ट, चाणक्य जैसे विद्वानों की धरती हमारे बिहार का इतिहास गौरवपूर्ण एवं समृद्ध रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने धूमिल और विलुप्त हो रही कई चीजों को संरक्षित एवं संवर्द्धित करने का काम शुरू किया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष बिहारी अस्मिता और गौरव के लिए उद्घोष के साथ राजकीय समारोह के रूप में बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है। बेहद खुशी की बात है कि इस वर्ष बिहार दिवस के अवसर पर जल-जीवन-हरियाली का थीम रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static