अन्नदाताओं की छवि धूमिल कर रही किसान आंदोलन में घुस आई भारत विरोधी ताकतेंः सुशील

12/12/2020 10:52:32 AM

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि किसान आंदोलन में घुस आई भारत विरोधी ताकतें अन्नदाताओं की छवि को धूमिल कर रही हैं।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल लोगों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आखिर कौन है जो अन्नदाता किसान की भारत विरोधी छवि बना रहा है। साथ ही संसद से पारित कानूनों को रद्द करने की जिद को हवा दे रहा है। उन्होंने कहा कि ये साबित करता है कि दिल्ली के किसान आंदोलन में भारत विरोधी ताकतें घुस आई हैं या कुछ किसान संगठन ऐसी ताकतों का एजेंडा चला रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर हाईवे जाम करना, उसमें टुकड़े-टुकड़े गैंग के छात्र नेताओं की फोटो लगाकर उनकी रिहाई की मांग करना, खालिस्तान के समर्थन में नारे लगना और देश के 2 औद्योगिक घरानों के व्यवसाय को निशाना बनाना..ये क्या है।

Nitika