"झारखंड सरकार पिछड़ों को आरक्षण और जातीय जनगणना से कतरा रही है फिर भी RJD है उसके साथ"
2/13/2023 9:07:44 AM

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थन से चलने वाली सोरेन सरकार जब पंचायत-निकाय चुनावों में पिछड़ों को आरक्षण देने और जातीय जनगणना करवाने से कतरा रही है, तब तेजस्वी प्रसाद यादव बताएं कि उनकी पार्टी उस सरकार के साथ क्यों है।
सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि झारखंड में पिछड़ी जातियों को बिना आरक्षण दिए पंचायत चुनाव करवाए गए और इसी तरह नगर निकाय चुनाव करवाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि जब देश के सभी राज्यों ने पिछड़ों को आरक्षण देकर निकाय चुनाव करवाए, तब झारखंड के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में भाजपा के समर्थन से जातीय जनगणना करवाने का निर्णय हुआ और यह काम शुरू भी हुआ, लेकिन झारखंड में जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जातीय जनगणना के पक्ष में है और उसके प्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भेंट करने वाले सर्वदलीय शिष्टमंडल में शामिल थे, तब सोरेन सरकार जातीय जनगणना से क्यों भाग रही है।
मोदी ने कहा कि राजद अलग झारखंड राज्य के गठन का प्रबल विरोधी था और लालू प्रसाद यादव ने धमकी दी थी कि बिहार का बंटवारा उनकी लाश पर होगा। आज वे किस मुंह से झारखंड के हितैषी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार में झामुमो की मदद से अपनी सरकार बचाने की मजबूरी में अलग झारखंड की मांग का समर्थन किया था। भाजपा सांसद ने कहा कि लालू राज में गरीब आदिवासियों को लूटने के लिए चारा घोटाला हुआ था और इसके सभी पांच मामलों में लालू प्रसाद यादव को सजा हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

Chandauli में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत, कई घायल…देखें VIDEO

शिमला शहर के इन क्षेत्रों में 9 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा