उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना नीतीश के राजग से अलग होने का बना कारण: सुशील
Wednesday, Aug 10, 2022-05:15 PM (IST)
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने का मूल कारण उन्हें (कुमार) उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना है।
सुशील मोदी ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि श्री कुमार ने बिहार राजग से नाता तोड़ने का जो निर्णय लिया है उसके पीछे मूल कारण था कि वह खुद को देश का उप राष्ट्रपति बनाना चाहते थे लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी। कुमार के निकटस्थ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेताओं ने हाल ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कुमार को उप राष्ट्रपति बनाने की बात कही थी। हालांकि भाजपा ने इस पर विचार नहीं किया।
वहीं भाजपा सांसद ने कहा कि कुमार के राजग से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाने का यह एक प्रमुख कारण रहा। कुमार ने राजग से नाता तोड़ने के दौरान कई सफेद झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा कि कुमार का कहना है कि बिना उनकी सहमति के आरसीपी सिंह को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया, जो सरासर झूठ है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार की सैलरी में होगी भारी कटौती! जानें सुविधाओं में क्या होगा बदलाव
Bihar Politics: बिहार से दिल्ली तक मची सियासी हलचल, नीतीश कुमार ने JDU अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

