PM मोदी ने बिहार के किसानों का रखा ध्यान, उनके खाते में डाले 91 सौ करोड़ रुपएः सुशील मोदी

5/15/2021 8:41:58 AM

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के किसानों का ध्यान रखा और उनके खाते में 91 सौ करोड़ रुपए डाले।

सुशील मोदी ने शुक्रवार को सोशल नेटवकिर्ंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए टीकाकरण और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढाने जैसी चुनौतियों के बावजूद किसानों- गरीबों का ध्यान रखा। उन्होंने पहले बिहार के 8 करोड़ 71 लाख गरीबों को दो महीने तक पांच किलो अनाज मुफ्त देने की व्यवस्था की और आज किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के रूप में बिहार के 77 लाख 58 हजार किसानों के खाते में कुल 1579 करोड़ 51 लाख रुपए ट्रांसफर हुए।

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार के किसानों को अब तक 9 हजार एक सौ करोड़ रुपए मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हाथ में पैसे आने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

Content Writer

Ramanjot