सुशांत को नेशनल अवाॅर्ड मिलने पर छलका पिता का दर्द, बोले- 'अगर वो जिंदा होता तो दौड़कर...

3/23/2021 4:19:01 PM

पटनाः बिहार के मूल निवासी रहे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म छिछोरे' को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का नेशनल अवार्ड मिला है। सुशांत इस खुशी का जश्न मनाने के लिए खुद इस दुनिया में नहीं है लेकिन इस पल में उनका परिवार उन्हें बेहद याद किया। बेटे को मिले इस सम्मान से पिता केके सिंह की आंखें खुशी के आंसूओं से भर गई।

सुशांत के पिता ने कहा कि सुशांत को जो सम्मान मिला है वो इसका हकदार था। बचपन से ही उसके अंदर काम करने की लगन और जज्बा था। हमें भरोसा था कि एक दिन उनके घर का गुलशन देश और दुनिया में उनका नाम रोशन करेगा। इस फिल्म को देखने के बाद मैं अपने बेटे के अभिनय का कायल हो गया था। वहीं केके सिंह ने कहा कि सुशांत ने फिल्म एमएस धोनी में जो किरदार निभाया था, वो लाजवाब था। मैंने तभी कहा था कि मेरा बेटा सुपरस्टार बन गया है। उस फिल्म के लिए भी सुशांत को तब अवाॅर्ड देना चाहिए था। मेरे बेटे में वो जज्बा और काबिलियत थी, जिसके दम पर वो इस सम्मान को हासिल कर सके। अगर आज वो हमारे बीच होता तो मैं दौड़कर उसे गले लगा लेता।

बता दें फिल्म 'छिछोरे' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के अलावा, ताहिर राज भसीन, वरुण शर्मा, श्रद्धा कपूर, तुषार पांडे और प्रतीक बब्बर भी नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत के निभाए किरदार और उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था।

Content Writer

Nitika