उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार में उद्योगपतियों का बढ़ा विश्वास

7/26/2021 9:49:07 AM

 

समस्तीपुरः बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश की राजग सरकार में उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ा है, जिसका परिणाम है कि राज्य में उद्योग लगाने के लिए पिछले 6 महीने में करीब 34 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया है।

शाहनवाज हुसैन ने समस्तीपुर जिले के हरपुर ऐलोथ स्थित भाजपा के कार्यालय में रविवार को आयोजित एक सम्मान समारोह के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी ‘डबल इंजन' की सरकार में यहां औद्योगिक क्रांति का माहौल बना है। उद्योग लगाने के लिए बिहार उद्योगपतियों की अब पहली पसंद बन रहा है। देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियों ने बिहार में निवेश का प्रस्ताव दिया है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार इथेनॉल का हब बन गया है। पिछले 3 महीने में इथेनॉल के क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। अब यह प्रदेश टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी हब बनेगा। इसके लिए जल्द ही टेक्सटाइल पॉलिसी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजग सरकार का उद्देश्य यहां के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाना है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कृषि बिल को लेकर कहा कि कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनाव को देखते हुए कृषि बिल पर राजनीति कर किसानों को गुमराह कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static