कोरोना से लड़ने के लिए ‘सेवा ही संगठन-अभियान 2'' की होगी शुरुआत: संजय जायसवाल

4/21/2021 4:49:09 PM

 

पटनाः बिहार में भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की सहायता के लिए ‘सेवा ही संगठन-अभियान 2' की शुरुआत की जाएगी। 

डॉ. जायसवाल ने मंगलवार को कोरोना संकट में लोगों की सहायता के लिए भाजपा द्वारा शुरू किये जा रहे ‘सेवा ही संगठन-अभियान 2' के बारे में बताया, ‘‘लोगों की सेवा जनसंघकाल से ही हमारे संगठन का प्राथमिक उद्देश्य रही है। इतिहास गवाह है कि हमारे संगठन ने अस्तित्व में आने के बाद से ही देश में आई हर आपदा का आगे बढ़कर सामना किया है।'

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल की कोरोना त्रासदी में जनता की सेवा के लिए भाजपा ने ‘सेवा ही संगठन' अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत बिहार एवं देश के कोने-कोने में जरूरतमंदों के बीच भोजन, राशन, मास्क, सेनीटाइजर जैसी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। अब कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से ‘सेवा ही संगठन- अभियान 2' की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

Content Writer

Nitika