PM मोदी द्वारा तेजस्वी को जेल भेजे जाने के बयान पर बोले सहनी- प्रधानमंत्री ने पूरे बिहार के युवाओं को दी धमकी

Monday, May 27, 2024-04:31 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को प्रधानमंत्री के द्वारा जेल भेजे जाने की धमकी पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सहन नहीं होगा और हम लोग मुकाबला करेंगे। उन्होंने पूरे बिहार के युवाओं को धमकी दी है।

मुकेश सहनी ने राहुल गांधी के बिहार आगमन पर कहा कि हम लोगों ने पहले से ही कमान संभाल रखी है। राहुल गांधी आ रहे हैं तो बहुत अच्छी बात है। हम लोग सभी सीट जीतने जा रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बिहार आगमन पर उन्होंने कहा कि इससे पहले बहुत बड़े-बड़े नेता आए है।

वहीं वीआईपी प्रमुख ने कहा कि सम्राट चौधरी को जिन चीजों की जानकारी नहीं है, उस पर बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम उनको पता नहीं है तो वह क्या राजनीति करेंगे। इसके अतिरिक्त आरक्षण पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने भाजपा को आईना दिखाया है और उन्होंने हमेशा भ्रम फैलाने का काम करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static