बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर बोलीं राबड़ी- सदन में होता रहा महिला विधायकों का चीरहरण

3/24/2021 5:05:48 PM

 

पटनाः पुलिस को विशेष शक्ति देने के प्रावधान वाले एक विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर राजद नेता लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राबड़ी देवी ने कहा कि विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण होता रहा।

संघ की गोद में खेलने वाला नीतीश संघ का प्यादा और छोटा रिचार्जः लालू
राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण होता रहा। सरेआम उनकी साड़ी को खोला गया, ब्लाउज़ के अंदर हाथ डालकर खींचा गया, अवर्णीय तरीक़े से बदसलूकी की गयी और नंगई की पराकाष्ठा पार कर चुके नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर देखते रहे। सत्ता आनी-जानी है लेकिन इतिहास तुम्हें कभी क्षमा नहीं करेगा।

वहीं लालू यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संघ की गोद में खेलने वाला नीतीश संघ का प्यादा और छोटा रिचार्ज है। राजद नेता ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि लोहिया जयंती के दिन कुकर्मी आदमी कुकर्म नहीं करेगा तो कुकर्मी कैसे कहलाएगा? इसे शर्म आनी चाहिए सदन के अंदर निर्वाचित माननीय सदस्यों को पिटवा रहा है? अगर पुलिस सदन के अंदर विधायकों को पीट सकती है तो उनके घर जाकर क्या करेगी?#नीतीशकुमार_शर्म_करो

Content Writer

Nitika