RJD के 5 विधान पार्षदों के JDU में शामिल होने पर बोले प्रेमचंद- विपक्षी दलों को तोड़ना अनैतिक

6/24/2020 10:20:30 AM

 

पटनाः बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने राजद के 5 विधान पार्षदों के जदयू में शामिल करवाए जाने की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को कमजोर करने के उद्देश्य से उसके विधायकों-सांसदों को तोड़ना अनैतिक और अलोकतांत्रिक आचरण है।

कांग्रेस नेता ने राजद के 5 विधान पार्षदों को जदयू में शामिल करवाने को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भाजपा-जदयू नेतृत्व द्वारा लगातार विपक्षी विधायकों-सांसदों को तोड़ने तथा सत्ता पक्ष से जोड़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

वहीं प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है लेकिन भाजपा-जदयू जैसी पार्टी देश में लोकतंत्र को कमजोर करने पर आमादा हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static