Bihar Election: अररिया में बोले PM मोदी- बिहार में एक बार फिर बनने जा रही NDA सरकार

11/3/2020 12:42:58 PM

 

अररियाः बिहार विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फोर्ब्सगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को कुछ लोगों ने मजाक बना दिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं, पूरे विश्व को एक संदेश दिया है। कोरोना के इस संकट काल में, जब दुनिया भर में हड़कंप मचा है, बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण, विश्व के सभी​ थिंक टैंक को इसका मूल्यांकन करना होगा कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र कितनी गहराई से बैठा हुआ है।

वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static