मुर्मू को लेकर तेजस्वी का बयान समूचे जनजातीय समाज और महिलाओं का अनादरः नित्यानंद राय

Sunday, Jul 17, 2022-05:11 PM (IST)

 

पटनाः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर तेजस्वी यादव का बयान समूचे जनजातीय समाज और महिलाओं का अनादर है।

नित्यानंद राय ने कहा कि पूरा देश जानता है और तेजस्वी जी को भी पता होना चाहिए कि द्रौपदी मुर्मू जी ओड़िसा के अत्यंत गरीब और पिछड़े हुए जनजातीय समाज से निकलकर लम्बे समय तक सार्वजनिक जीवन में अनेक पदों पर रहकर जनसेवा करते हुए यहां तक पहुंची हैं। तेजस्वी यादव ने अपने बयान से द्रौपदी मुर्मू जी के संघर्षो का भी अपमान किया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परिवार की विरासत से राजनीति में आने वाले तेजस्वी यादव को गरीबों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के दर्द का जरा भी आभास नहीं है। उन्हें इसका अगर आभास होता तो वें जनजातीय समाज से निकलकर अनेक संघर्षो से यहां तक पहुंचने वाली सुयोग्य द्रौपदी मुर्मू के लिए ऐसे अपमान जनक भावना नहीं रखते। मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को देशभर के गरीबों, महिलाओं तथा जनजातीय समाज से अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static