नित्यानंद बोले- 220 सीटें जीतकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा NDA

9/12/2020 4:33:19 PM

पटनाः केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से 220 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से राजग सरकार के गठन का लक्ष्य रखा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संपन्न भाजपा की बिहार चुनाव संचालन समिति बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में नित्यानंद ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 220 सीटों के साथ राजग सरकार बनाए, इस लक्ष्य से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि चुनाव में राजग 220 सीटों के साथ नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।'' 

नित्यानंद ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार के विकास कार्यों के नाम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों खासतौर पर किसानों, गरीबों, महिलाओं में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति असीम विश्वास है और लोगों के विश्वास तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर इस चुनाव में जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static