नीतीश कुमार का बड़ा बयान- विपक्ष 2024 के चुनाव के लिए होगा एकजुट

9/3/2022 3:15:10 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम एनडीए से अलग हुए तो मणिपुर के हमारे सभी 6 विधायक आए, हमसे मिले और हमें आश्वासन दिया कि वे जदयू के साथ हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। वे विधायकों को पार्टियों से तोड़ रहे हैं, क्या यह संवैधानिक है? उन्होंने कहा कि विपक्ष 2024 के चुनाव के लिए एकजुट होगा।

मणिपुर में 5 विधायकों का पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने पर नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले सभी विधायकों से बात हुईं थीं। सभी विधायकों ने बैठक में शामिल होने की बात कही थीं। उन्होंने कहा कि एनडीए से अलग होने पर सभी विधायकों की राय ली गईं थीं। सभी विधायकों ने खुशी का इजहार किया था। विधायकों को तोड़ने का काम संवैधानिक नहीं है।

वहीं अंत में सीएम नीतीश ने कहा कि देश की जनता देख रही है, 2024 में बताने का काम करेगी। विपक्ष एकजुट होगा तो निर्णय अच्छा आएगा।

Content Writer

Nitika