समस्तीपुर में 5 शवों का मिलना अफ़सोस की बात, मामले में प्रशासन कर रहा जांचः नीतीश कुमार

6/6/2022 6:12:49 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समस्तीपुर में 5 शवों का मिलना अफ़सोस की बात है। नीतीश कुमार ने कहा कि समाचार आते ही मैंने व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की। इस मामले को पूरा प्रशासन देख रहा है। वे इस बात का आकलन कर रहे हैं कि एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या क्यों की?

बता दें कि 5 जून को घर में एक ही परिवार के 5लोगों के शव फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है। सुसाइड करने वालों में 42 साल के मनोज झा, 38 साल की सुंदर मणि, 65 साल की सीता देवी, 10 साल के सत्यम और 7 साल के शिवम शामिल हैं।
 

Content Writer

Nitika