राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को आएंगे बिहारः नीतीश कुमार

9/29/2021 6:26:53 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बिहार आमंत्रित किया गया है। वे बिहार आने वाले हैं। रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को आएंगे और 21 तारीख को उनका कार्यक्रम होगा। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमने उनके कार्यक्रम को लेकर बैठक भी की है।

दरअसल, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति जी ने शताब्दी समारोह में शामिल होने की अपनी सहमति व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति जी ने अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा के बाद इस कार्यक्रम के लिए समय देने की बात कही है। इस दौरान राष्ट्रपति महोदय ने बिहार को मेधा और उर्वरता की भूमि बताया।

बता दें कि 7 फरवरी 2021 को बिहार विधानसभा का मुख्य भवन अपना 100 साल पूरा कर चुका है। बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष का भी शुभारंभ किया गया है। इसी शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त बिहार के इस ऐतिहासिक समारोह में पीएम मोदी के आने की भी उम्मीद है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static