बिहार से विभाजनकारी राजनीति की अंत की हो गई शुरुआत, देश को नई दिशा दिखाएगीः मुकेश सहनी

8/10/2022 11:52:26 AM

 

पटनाः बिहार में पल-पल बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार से विभाजनकारी राजनीति की अंत की शुरुआत हो गई है।

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि आपातकाल के दौरान बिहार की धरती से जयप्रकाश नारायण जी ने सम्पूर्ण क्रांति का रास्ता पूरे देश को दिखाया था, आज जब पूरे देश में विभाजनकारी ताकतें सक्रिय हैं, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बड़ा और निडर फैसला लेकर देश को नई दिशा दिखाया है।

वहीं सहनी ने कहा कि भाजपा लगातार विभाजनकारी नीतियों के तहत न केवल राजनीतिक दलों को तोड़ने में जुटी है बल्कि समाज में भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तहत जहर फैला रही थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद संयोग है। पवित्र सावन महीने में बिहार में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।

बता दें कि 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित सहनी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नई सरकार बिहार के लोगों के चिरलंबित सवालों का हल जरूर ढूंढेगी और पुरानी सारी समस्या का समाधान करेगी।
 

Content Writer

Nitika