Raid पर बोले मनोज झा- आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है, BJP ने डराने के लिए आज का दिन चुना

8/24/2022 11:59:43 AM

 

पटनाः बिहार में चल रही रेड पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और भाजपा ने डराने के लिए आज का दिन चुना है।

राजद सांसद ने कहा कि आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है। मनोज झा ने कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था भाजपा लोग इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं।

बता दें कि सीबीआई ने बिहार में सत्तारूढ़ राजद के कोषाध्यक्ष और विधान पार्षद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के पटना सहित 4 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ छापेमारी की।
 

Content Writer

Nitika