गरीब लोगों में फैला दिया गया भ्रम, मुझे कई बीमारियां, फिर भी ली वैक्सीन की दोनों डोज: मांझी

6/2/2021 10:02:14 PM

 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि मुझे कई बीमारियां हैं लेकिन फिर भी मैंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं। वहीं मांझी ने कहा कि मुसहर समाज में भ्रम फैलाना अमीरों की चाल है।

मांझी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है और हमारे गरीब लोगों में भ्रम फैला दिया गया है कि बुखार हो जाता है। मैं 77 वर्ष का हूं, मुझे थाॅयरायड है। डायबिटीज है। लेकिन मैंने कोरोना टीके की दोनों डोज ले ली है। इसलिए लोग भ्रम में न रहें। कुछ लोग चाहते हैं कि गरीबों की जान चली जाए और अमीर लोग ही रह जाएं। वैसे लोग ही भ्रम फैला रहे हैं। लोग वैक्सीन लें, सेनेटाइजेशन के लिए घर पर जाएं तो करने दीजिए। बीमार पड़ें तो अच्छे डॉक्टर से दिखवाइए।

वहीं मुसहर समाज के लोगों के द्वारा कोरोना वैक्सीन न लेने के लिए भाकपा माले, कांग्रेस और राजद ने भी सरकार को ही जिम्मेदार माना है। माले ने कहा कि सरकार गैर जिम्मेदार है, इसलिए भ्रम फैला रहा है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने भ्रम फैलाकर लोगों को असमंजस में डाल दिया है। इसके अतिरिक्त राजद ने कहा कि सरकार ने तो टीकाकरण का तमाशा बना कर रख दिया है। बता दें कि जीतन राम मांझी, मुसहर समाज से ही आते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static